Translate

kaise pata lagayen apni rashi in hindi

कैसे पता लगायें अपनी राशि
हिन्दू धर्म के अनुसार ,जब कोई व्यक्ति पैदा होता है तो हिन्दू ज्योतिष में ,जन्म के समय चन्द्रमा की स्थिति की गणना करके व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर निकाला जाता है ,इसी पहले अक्षर से जन्म लेने वाले व्यक्ति का नामकरण किया जाता है ,पुराने समय में लोग इसी अक्षर से शुरू होने वाले नाम बच्चों के रख दिया करते थे ,परन्तु आज के परिवेश में दो प्रकार के नाम भी मिल जाते हैं एक तो राशि का नाम
जो ज्योतिषी द्वारा चन्द्र गणना से निकला होता है और दूसरा पुकार का नाम जो माँ बाप बच्चे का रख देते हैं I परन्तु राशि जो व्यक्ति के लक्षणों को सटीक बताती है वो राशि के नाम के पहले अक्षर से पता लगाई जाती ,पुकार के नाम से नहीं I परन्तु यदि राशि का नाम न पता हो तब पुकार के नाम से ही व्यक्ति के विषय में जानकारी दी जाती है एवं उसके और अध्यात्मिक कार्य जैसे विवाह ,गृहप्रवेश,मुंडन इत्यादि किये जाते हैं I
राशि के द्वारा व्यक्ति के जीवन से जुडी जानकारियां जैसे चरित्र ,व्यवहार ,गुण ,अवगुण ,भविष्य से जुडी जानकारी के बारे में पता लगाया जाता है I कुल 12 राशियाँ होती हैं जिनकी लिस्ट निम्न है :
1.मेष
2.वृष
3.मिथुन
4.कर्क
5.सिंह
6.कन्या
7.तुला
8.वृश्चिक
9.धनु
10.मकर
11.कुम्भ
12.मीन  

1.मेष राशि : चू ,चे ,चो ,ला ,ली ,लू ,ले ,लो ,आ से शुरू होने वाले नाम I
            स्वामी : मंगल
            राशिचक्र में स्थान : प्रथम
2.वृष राशि : ई ,ऊ ,ए ,ओ ,वा ,वी ,वू ,वे ,वो से शुरू होने वाले नाम I
            स्वामी : शुक्र
            राशिचक्र में स्थान : द्वतीय
3.मिथुन राशि : का ,की ,कू ,घ ,ङ ,छ ,के ,को ,ह से शुरू होने वाले नाम I
            स्वामी : बुध  
            राशिचक्र में स्थान : तृतीय
4.कर्क राशि : ही ,हु ,हे ,हो ,डा ,डी ,डू ,डे ,डो से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : चन्द्रमा
            राशिचक्र में स्थान : चतुर्थ
5.सिंह राशि : मा ,मी ,मू ,मे ,मो ,टा ,टी ,टू ,टे  से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : सूर्य  
            राशिचक्र में स्थान : पंचम
6.कन्या राशि : ढो ,पा ,पी ,पू ,ष ,ण ,ठ ,पे ,पो से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : बुध 
            राशिचक्र में स्थान : षष्ठं
7.तुला राशि : रा ,री ,रू ,रे ,रो ,ता ,ती ,तू ,ते  से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : शुक्र
            राशिचक्र में स्थान : सप्तम
8.वृश्चिक राशि : तो ,ना ,नी ,नू ,ने ,नो ,या ,यी ,यू  से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : मंगल  
            राशिचक्र में स्थान : अस्ठं
9.धनु राशि : ये ,यो ,भा ,भी ,भू ,धा ,फा ,ढा ,भे से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : वृहस्पति  
            राशिचक्र में स्थान : नवम
10.मकर  राशि : भो ,जा ,जी ,खी ,खू ,खे ,खो ,गा ,गी  से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : शनि  
            राशिचक्र में स्थान : दशम
11.कुंभ राशि : गू ,गे ,गो ,सा ,सी ,सू ,से ,सो ,दा  से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : शनि   
            राशिचक्र में स्थान : एकादश
12.मीन राशि : दी ,दू ,थ ,झ ,ञ ,दे ,दो ,चा ,ची  से शुरू होने वाले नाम I
स्वामी : वृहस्पति  
            राशिचक्र में स्थान : द्वादश
उपरोक्त जानकारी के द्वारा हम अपनी राशि का पता आसानी से लगा सकते हैं I
यदि हमारा ये लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों ,परिवार जानो के साथ share ककरना न भूलें I 













No comments:

Post a Comment