Translate

Sukanya samiridhhi yojna kya hai in hindi

सुकन्या समृद्धि खाता योजना


सुकन्या समृद्धि खाता योजना की घोषणा भारत सरकार द्वारा दिनांक 2 दिसम्बर 2016 को गयी थी Iयह खाता भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ ,बेत पढाओ योजना के तहत आता है I इसमें मुख्यतः कन्याओं की समृद्धि और उपभोक्ताओं को ब्याज ,टैक्स में छूट मिलती है I
आइये जानते हैं इस योजना के नियम और शर्तों
के बिषय में :
1.सुकन्या समृद्धि योजना में कन्या की उम्र 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
2.इसमें एक कन्या के नाम से केवल एक ही खाता खोला जा सकता है I
3.कन्या के माता पिता या कानूनी अभिभावक इस योजना में अधिकतम दो कन्यायों के नाम से ही खाता खुलवा सकते हैं I
4.इस खाता में भारत सरकार ने एक वर्ष का grace period भी दिया था लेकिन उसमे शर्त थी की कन्या का जन्म 2/12/2003 से 1/12/2004 के बिच हुआ हो ,ये उन खातों पर लागू था जो दिनांक 1/12/2015 तक खोले गए थे I परन्तु अब यह grace perod नहीं मिल सकता I
5.कन्या के 21 वर्ष की हो जाने पर यह खाता कम्प्लीट हो जाएगा I
6.यदि माता के प्रथम प्रसव से एक कन्या और दूसरे प्रसव से दो जुड़वाँ कन्या उत्पन्न होती हैं तो उस केस में अभिभावक तीसरी कन्या के नाम से भी खाता खुलवा सकते हैं ,ऐसे में अभिभावकों को जन्म का मेडिकल प्रमाण पत्र देना होगा I
7.यदि कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो और उसका विवाह तय हो गया हो तो इस खाता को बंद करके पूरा पैसा लिया जा सकता है I

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तवेज :
1.कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
2.अभिभावक का परिचय पत्र
3.अभिभावक का एड्रेस पूफ

सुकन्या समृद्धि खाता के नियम और लाभ :

1.सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए जमाकर्ता को Rs .1000 कम से कम एक वित्तीय सत्र में खाते में जमा करना अनिवार्य है I
2.सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम Rs.1000 और अधिकतम Rs.1,50,000 एक वित्तीय वर्ष में जमा कर सकते हैं I
3.यदि वित्तीय वर्ष के अंत तक न्यूनतम Rs.1000 खाते में नहीं जमा किया जाता है तो उस खाते को निष्क्रिय कर दिया जायेगा और पुनः सक्रिय करने के लिए Rs.50 पेनल्टी के रूप में और उस वर्ष का न्यूनतम जमा पूँजी ली जायेगी I
4.सुकन्या समृद्धि खाते में पैसा चेक /डिमांड ड्राफ्ट /कैश किसी भी माध्यम से जमा करा सकते हैं I
5.सुकन्या समृद्धि खाते में मिलाने वाला ब्याज दिनांक 1/10/2016 से 8.5% है I यह ब्याज चक्रवर्ती रूप से पालिसी के पूरा होने तक लगता रहेगा Iयह ब्याज प्रति वर्ष सरकार द्वारा पेश किये गए बजट के अंतर्गत निर्धारित किया जायेगा I
6.सुकन्या समृद्धि खाते में रूपए पालिसी के 14 वर्षों तक जमा कर सकते है या इस खाते को चालू रखने की अवधि कन्या के 21 वर्ष या विवाह तक की तय की गयी है I
7.सुकन्या समृद्धि खाते को भारत के किसी एक शहर से दूसरे शहर में transfer किया जा सकता है I
8.किसी आपतिजनक स्थिति जैसे कन्या की मृत्यु ,कोई प्राण घातक बिमारी हो जाने पर खाते को समय से पूर्व बंद करने की अनुमति है I परन्तु उसके लिए उचित प्रमाण देना होगा I
9.partial withdrwal के तहत खाते से 50% राशि निकाली जा सकती है लेकिन यह राशि कन्या की किसी जरूरत जैसे उच्च शिक्षा या विवाह के लिए होना चाहिए I
10.यदि कन्या विवाह 18 से 21 वर्ष के बिच में किया जायेगा अर्थात कन्या के विवाह के बाद खाता बंद कर दिया जाएगा I

भारत में सुकन्या समृद्धि खाता को पोस्ट ऑफिस के साथ साथ निम्न बैंकों में भी खुलवाया जा सकता है :
1. State Bank of Patiala (SBP).
2. Vijaya Bank.
3. United Bank of India.
4. Union Bank of India.
5. UCO Bank.
6. Syndicate Bank.
7. Punjab & Sind Bank (PSB).
8. Oriental Bank of Commerce (OBC).
9. Indian Overseas Bank (IOB).
10. Indian Bank.
11. IDBI Bank.
12. ICICI Bank.
13. Dena Bank.
14. Corporation Bank.
15. Central Bank of India (CBI).
16. Canara Bank.
17. Bank of Maharashtra (BOM).
18. Bank of India (BOI).
19. Bank of Baroda (BOB).
20. Axis Bank.
21. Andhra Bank.
22. Allahabad Bank.





No comments:

Post a Comment